तुम्हारे होने पर…..


नैनीताल समाचार (जो कि श्री राजीव लोचन शाह द्वारा निकाला जाता है) के नये अंक में श्री मुकेश नौटियाल की यह कविता छ्पी है. श्री मुकेश नौटियाल की दूसरी बेटी का जन्म 1 फरवरी को हुआ है. बहुत सही स्थिति का वर्णन किया है उन्होने.

तुम्हारे आने की सूचना
मुझे डाक्टर ने यूं दी -
माफ करना
फिर से लड़की हुई है
लेबर रूम से निकलकर तुम्हारी माँ ने
जब मुझसे नजरें मिलाई
तो उसकी आँखों में तैर रहा था
घना अपराधबोध
जितनी जगह सूचना दी मैने फोन पर
तुम्हारे आगमन की
उतनी जगह से ‘सौरी ‘ जैसा
जबाब मिला मुझे
और जब नर्स ने सौंपी तुम्हारी नवोदित देह
मेरे हाथों में
तब मैने पूछा तुम्हारा सगुन !
(जानता था मैं कि सगुन लिये बगैर
नहीं सौंपती नर्सें
बच्चों को उनके माता पिता के हाथ
तब भी यही हुआ था
जब तुम्हारी दीदी पैदा हुई थी
तीन बरस पहले इसी अस्पताल में )
और जानती हो क्या कहा नर्स ने !
उसने कहा दोहरे बोझ से दबने वाले से
क्या सगुन लेना
निभा लो रस्म जितने से बन पड़े
आज पता चला मुझे
कि तुम ना आओ इसके लिये
तुम्हारे अपनों ने ही रखे थे
अनेकों व्रत उपवास
अभी तो तुम आयी ही हो दुनिया में
नहीं समझ पाओगी इन बातों के अर्थ
पर सालों बाद
जब पढ़ोगी तुम इस कविता को
तो हंसोगी शायद
कि उत्तर आधुनिकता के ठीक पहले तक
अपने यहां की महिला डाक्टर
माफी माँगा करती थी बेटियाँ होने पर
और मेरे जैसे बाप
हारे हुए सिपाही समझे जाते थे
तुम्हारे होने पर…..

4 comments to तुम्हारे होने पर…..

Leave a Reply

 

 

 

You can use these HTML tags

<a href="" title=""> <abbr title=""> <acronym title=""> <b> <blockquote cite=""> <cite> <code> <del datetime=""> <em> <i> <q cite=""> <strike> <strong>

लोकप्रिय लेख

बहस

1. स्त्रियां क्या खुद से सवाल पूछती हैं?

2. भारत की राष्ट्भाषा अंग्रेजी क्यों नहीं है

3. ये मेरा ब्लॉग और मेरा ब्लॉग

4. अंग्रेजी व हीन भावना

5. सागर भाई की उलझन

उत्तराखंड संबंधी नराई

1. नराई के बहाने सिर्फ नराई

2. नराई ंड की ...

3. परुली....

4. केमो बस की सर्-रर प्वां प्वां...

5. आमा और जंबू का धुंगार

व्यंग्य

1. एस.एम.एस.प्यार

2. तुझको मिर्ची लगी तो मैं क्या करूं

3. एक ग्रेट फादर का बर्थडे…

4. कैसे कमायें लाखों….हिन्दी सेवा से

5. गणेश जी को प्रार्थना पत्र

अन्य

1. खैयाम की मधुशाला

2. एक बार बिदाई दे माँ घूरे आशी

3. उमर खैयाम की रुबाइयों के अनुवाद..

4. गाली,गिनती और गंदा लतीफा तो अपनी मादरीजबान में ही मजा देता है

5. धीरे धीरे ंड बढ़ने लगी है

www.blogvani.com